MAA PARVATI AARTI LYRICS IN HINDI

  माँ पार्वती माता की आरती लिरिक्स इन हिन्दी 

मां पार्वती भगवान शिव की अर्धांगिनी है। मां पार्वती की पूजा करने से सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सावन मास में भक्त भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। 



जय पार्वती  माता, जय पार्वती माता, 

ब्रह्मा सनातन  देवी  शुभ  फल  की दाता।।

जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।।


अरिकुल पद्म विनासनी जय सेवक त्राता,

 जग  जीवन  जगदम्बा हरिहर  गुण गाता।।

जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।।


सिंह का वाहन साजे कुंडल हैं साथा,

 देव वदूं जहं गावत नृत्य कर  ताथा।

जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।।


सतयुग रूपशील अति सुन्दर नाम सटी कहलाता,

 हेमांचल   घर  जन्मी  सखियन  संगराता।।

जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।।


शुम्भ  निशुम्भ  विदारे  हेमांचल  स्थाता,

 सहस्त्र भुज तनु धरिके चक्र लियो हाथा।।

जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।।


सृष्टी रूप तु ही है जननी शिव संग रंगराता,

 नंदी  भृंगी   बीन  लही  सारा   मदमाता।।

जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।।


देवन अरज कीनी हम मन चित को लाता,

 गावत   दे  दे  ताली  मन  में  रंग  राता।

जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।।


मां पार्वती की आरती जो कोई  गाता ,

सदा सुखी नित रहता सुख संपति पाता।।

जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।।

Comments

Popular posts from this blog

BAWA LAL DAYAL AARTI LYRICS IN HINDI

MATA CHINTPURNI CHALISA LYRICS IN HINDI

SAWAN SOMVAR QUOTES IN SANSKRIT AUR IN HINDI