SARASWATI MATA KI AARTI LYRICS IN HINDI

सरस्वती माता की आरती 



सरस्वती माता की आरती लिरिक्स इन हिन्दी 

ॐ जय सरस्वती माता,  

मैया जय सरस्वती माता।

सद्‍गुण वैभव शालिनी, 

त्रिभुवन विख्याता॥

मैया जय सरस्वती माता।


चंद्रवदनि पद्मासिनी,

 ध्रुति मंगलकारी।

सोहें शुभ हंस सवारी, 

अतुल तेजधारी ॥ 

मैया जय सरस्वती माता।।


बाएं कर में वीणा,

 दाएं कर में माला।

शीश मुकुट मणि सोहें, 

गल मोतियन माला ॥ 

मैया जय सरस्वती माता।


देवी शरण जो आएं, 

उनका उद्धार किया।

पैठी मंथरा दासी, 

रावण संहार किया ॥

मैया जय सरस्वती माता।


विद्या ज्ञान प्रदायिनी, 

ज्ञान प्रकाश भरो।

मोह, अज्ञान, तिमिर का,

 जग से नाश करो ॥ 

मैया जय सरस्वती माता।।


धूप, दीप, फल, मेवा 

मां स्वीकार करो।

ज्ञानचक्षु दे माता, 

जग निस्तार करो ॥

मैया जय सरस्वती माता।।


मां सरस्वती की आरती,

 जो कोई जन गावें।

हितकारी, सुखकारी,

ज्ञान भक्ती पावें ॥ 

मैया जय सरस्वती माता।


ॐ जय सरस्वती माता,  

मैया जय सरस्वती माता।

सद्‍गुण वैभव शालिनी, 

त्रिभुवन विख्याता॥

मैया जय सरस्वती माता।

बसंत पंचमी की कथा और महत्व

सरस्वती माता ने कैसे कालीदास के अहंकार को चूर किया

मां सरस्वती चालीसा लिरिक्स इन हिन्दी 

माता सरस्वती के 108 नाम

Comments

Popular posts from this blog

BAWA LAL DAYAL AARTI LYRICS IN HINDI

MATA CHINTPURNI CHALISA LYRICS IN HINDI

SAWAN SOMVAR QUOTES IN SANSKRIT AUR IN HINDI